{"_id":"59496d374f1c1b5c558b4778","slug":"large-quantity-of-weapons-recovered-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: श्रीनगर में आतंक की साजिश नाकाम, हथियार का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: श्रीनगर में आतंक की साजिश नाकाम, हथियार का जखीरा बरामद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकी साजिश नाकाम
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के पुराने शहर से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। माना जा रहा है कि आतंकियों ने इसे श्रीनगर में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा किया था। सुरक्षाबलों ने हथियारों की बरामदगी कर आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकी हथियार जमा कर रहे हैं। पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर श्रीनगर में क्रालखुड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बाबडेंब इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
एक स्थान पर छिपाकर रखे गए पांच ग्रेनेड, एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और कुछ अन्य सामान बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि यह हथियार जमीन के नीचे छिपाए थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खुफिया एजेंसियों से यह इनपुट मिल रहे हैं कि आतंकी श्रीनगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, जिसके चलते पूरे शहर में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन