{"_id":"68eb900e559276933f079565","slug":"landslide-wreaks-havoc-in-chenani-s-narsu-nala-causing-heavy-damage-to-the-entire-market-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाजें और फिर तबाही: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अचानक भूस्खलन, नरसू नाला मार्केट मलबे में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाजें और फिर तबाही: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अचानक भूस्खलन, नरसू नाला मार्केट मलबे में तब्दील
Sun, 12 Oct 2025 04:55 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:55 PM IST
सार
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी के नरसू नाले में अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे पूरी मार्केट को भारी नुकसान पहुंचा। सौभाग्यवश समय रहते लोग बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
चिनैनी में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चिनैनी के नरसू नाला क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक हुए भूस्खलन से स्थानीय बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र में 26 अगस्त को हुई तेज बारिश के चलते पहले ही कई दुकानें और ढांचे कमजोर हो चुके थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक मार्केट के पीछे से अजीब सी आवाजें सुनाई दीं, जिससे बाजार में मौजूद लोग सतर्क हो गए और अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों बाद तेज आवाज के साथ भूस्खलन हुआ और मलबा सीधे बाजार की ओर आ गिरा। गनीमत रही कि लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकानों को गंभीर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय मार्केट में स्वीट शॉप चलाने वाले शहवाज ने बताया कि पहले भी बारिश के चलते नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार की घटना ने पूरे बाजार को हिला कर रख दिया है। कई दुकानों की दीवारें और छतें गिर गई हैं, और काफी माल भी मलबे में दब गया है।
विज्ञापन