फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide

पहाड़ दरकने से 30 मकान जमींदोज, मलबे में सामान दबा

विज्ञापन
landslide
landslide
रियासी। जिले के ब्लॉक थुरु के गांव बासां में पूरा पहाड़ खिसक जाने से उसकी चपेट में आकर लगभग 30 कच्चे व पक्के मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। समय रहते घरों से लोग बाहर निकल गए, लेकिन घरों में रखा उनका सामान मलबे में दब गया। पहाड़ में इतने बड़े पैमाने पर भूस्खलन से दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर की है। बताया जाता है कि बासा के ग्रामीणों ने रविवार को पहाड़ दरकता देखा। इसके बाद इसके निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को सूचना दी गई। आनन-फानन सभी घरों में रहने वाले लोग थोड़ा बहुत जरूरी सामान लेकर बाहर निकल गए। शाम को पहाड़ी से गिरे मलबे ने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देर रात तक पहाड़ी से मलबा आता रहा, जिससे घर पूरी तरह दब गए। कई मकानों में दरार आई है जो गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह प्रशासन और पुलिस पहुंची। उन्होंने मौके पर हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित लोग अन्य लोगों के घरों में शरण लिए हुए हैं। लोगों ने उनको जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। लोगों के पास टेंट, आदि की सुविधा भी नहीं है। सभी में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन वाले स्थानों से दूर रहने को कहा है। साथ ही नुकसान की सूची भी बनाई जा रही है। अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नायब तहसीलदार वरुण शर्मा ने बताया कि करीब तीस घर तबाह हो गए हैं। समय पर गांव खाली कराने से जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन नजर बनाए हुए है। लोगों से गांव में न जाने की अपील की गई है।

landslide

landslide

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed