फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide

पस्सियां गिरने पर पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
landslide
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ में पस्सियां गिरने से बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब पांच घंटे बंद रहा। सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक राजमार्ग बाधित रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। दोपहर दो बजे जब राजमार्ग खुला तो जाम की स्थिति बन गई। इससे भी चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर उधमपुर में रोके गए ट्रकों को शाम करीब छह बजे घाटी की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, सुबह करीब नौ बजे मेहाड़ी में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने मशीनरी को मौके पर भेजा। दूसरी तरफ उधमपुर में जखैनी इलाके से वाहनों के घाटी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए ट्रकों की कतार बढ़ने लगी। दोपहर तक उधमपुर के जखैनी के साथ संगूर, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोक दिया गया था। गर्मी के कारण वाहन चालक काफी परेशान रहे। दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में एक साथ वाहन चलने लगे तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। रामबन में वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। राजमार्ग के खुलने के बाद भी उधमपुर में रोके गए ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। शाम करीब छह बजे ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed