फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide near Ardhkumwari on Vaishno Devi Yatra route

Katra Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, आठ की मौत, 20 घायल; यात्रा स्थगित

Wed, 27 Aug 2025 12:12 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Aug 2025 12:12 AM IST
सार

मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। अगले आदेश तक के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
Landslide near Ardhkumwari on Vaishno Devi Yatra route
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : PTI

विस्तार

कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हो गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन

लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 3 बजे हुआ भूस्खलन

अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था। यह आपदा पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर आई।

विज्ञापन

हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित
हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इसे भी स्थगित करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, 10 से अधिक घर हुए तबाह; अब तक तीन लोगों की मौत

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed