फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide in Ramban one died and Several Injured road blocked

Ramban Landslide: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, एक की मौत, छह घायल, सैकड़ों वाहन फंसे

Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
सार

रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Landslide in Ramban one died and Several Injured road blocked
Landslide in Ramban - फोटो : परवेज मीर

विस्तार

जिला रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। पहाड़ी से अभी भी पत्थर और पस्सियां रुक-रुक कर गिर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामबन के सेरी क्षेत्र में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। इससे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डीएसपी मुख्यालय रामबन प्रदीप सिंह सेन ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेशनल हाईवे फिलहाल यातायात के लिए बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed