{"_id":"6407132c5a8e25ad5b008ef3","slug":"landslide-in-ramban-one-died-and-several-injured-road-blocked-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramban Landslide: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, एक की मौत, छह घायल, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramban Landslide: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, एक की मौत, छह घायल, सैकड़ों वाहन फंसे
Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
सार
रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
Landslide in Ramban
- फोटो : परवेज मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। पहाड़ी से अभी भी पत्थर और पस्सियां रुक-रुक कर गिर रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामबन के सेरी क्षेत्र में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। इससे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डीएसपी मुख्यालय रामबन प्रदीप सिंह सेन ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेशनल हाईवे फिलहाल यातायात के लिए बंद है।
विज्ञापन