फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide in Ramban: Now landslide in Dalwas cracks in four houses families shifted

Landslide in Ramban: अब डलवास में भू-धंसाव, चार मकानों में दरारें, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए परिवार

Fri, 03 May 2024 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 03 May 2024 12:10 PM IST
सार

चिनानी-नाशरी सुरंग के पास के डलवास में जमीन धंसने पर चार घरों में दरारें आने पर जिला प्रशासन ने संबंधित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
Landslide in Ramban: Now landslide in Dalwas cracks in four houses families shifted
रामबन में भूस्खलन (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला रामबन में चिनानी-नाशरी सुरंग के पास के डलवास में जमीन धंसने पर चार घरों में दरारें आने पर जिला प्रशासन ने संबंधित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले हुई लगातार बारिश के बाद रामबन जिले के बटोत के डलवास इलाके में कई घरों में दरारें आने की सूचना मिली है।

विज्ञापन


स्वामी राज और देविया मेघ पुत्र बाबू राम निवासी वार्ड सात डलवास के घर में जमीन धंसने के कारण दरारें आ गईं। गुरुवार को मिली सूचना के बाद दोनों परिवारों को लोक निर्माण विभाग के आश्रय शेड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार चंद्रकोट फारूक मिर्जा सहित संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीण घरों में रहने से कतरा रहे हैं और कुछ ने जिला प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Landslide in Ramban: Now landslide in Dalwas cracks in four houses families shifted
रामबन में भूस्खलन - फोटो : एजेंसी

राजस्व और पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को सुबह डलवास में जमीन धंसने और घरों में दरारें पड़ने की सूचना मिली। करीब चार से पांच परिवार प्रभावित हुए हैं, जिन्हें गांव के आसपास सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। ग्रामीण ओम सिंह ने कहा कि मेरे घर के सामने बरामदे और सड़क पर चौड़ी दरारें आई हैं। सोमवार को भारी बारिश के बाद ऐसा हुआ है।

Landslide in Ramban: Now landslide in Dalwas cracks in four houses families shifted
रामबन में भूस्खलन (फाइल) - फोटो : एजेंसी

नुकसान की रिपोर्ट बनाने में जुटा प्रशासन, परनोत में 100 से अधिक लोग स्थानांतरित

दूसरी ओर, प्रशासन कुल क्षतिग्रस्त मकानों, खाली करवाए गए घरों, जमीन धंसने से हुए नुकसान, पीड़ितों की मांग आदि की रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अधिकारियों ने भूमि धंसने के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंचायत परनोत ए के दो वार्डों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। वहां पर करीब पांच दर्जन घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 25 अप्रैल से 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 

Landslide in Ramban: Now landslide in Dalwas cracks in four houses families shifted
रामबन में भूस्खलन (फाइल) - फोटो : एजेंसी
कुछ को पंचायत घर परनोत, सामुदायिक हॉल मैत्रा और रिश्तेदारों के घरों में ठहराया गया था। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भारतीय भूविज्ञान सर्वेक्षण के विशेषज्ञों ने क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट अभी भी प्रतीक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed