फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land sliding

Jammu News: खैरी व कंगड़ में धंस रही जमीन, आठ और मकानों में दरारें

विज्ञापन
land sliding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। जम्मू नाॅर्थ विधानसभा क्षेत्र के खैरी और कंगड़ गांव में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद लगातार जमीन धंस रही है। रास्तों और गलियों में भी दरारें आनीं शुरू हो गई हैं। पहाड़ी से मलबा खिसक रहा है। रविवार को आठ और मकानों में दरारें आ गईं। खैरी में आठ और कंगर में 25 घरों में दरारें हैं।
खैरी में बीते दिन एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। दोनों गांवों में अब तक करीब 33 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाजरा, मक्की और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। कंगड़ में तीन परिवारों को स्थानीय प्रशासन ने दो टेंटों में ठहराया है। अन्य परिवार भी सुरक्षित स्थानों पर आश्रय देने की मांग कर रहे हैं। खैरी में कुछ परिवार रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से अत्यधिक नमी से जमीन दरक रही है। पूरा क्षेत्र पहाड़ी है और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों के अनुसार जल्द विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। उसके बाद स्थिति साफ होगी। जम्मू उत्तर के विधायक शाम लाल शर्मा ने रविवार को प्रभावित क्षेत्रों का दाैरा किया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बाद खैरी और कंगड़ पंचायत में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इन गांवों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन और भू-धंसाव हुआ है। इससे आवासीय भवनों, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने गांवों में नुकसान का आकलन कर प्रशासन को तत्काल राहत उपाय करने के निर्देश दिए। कई परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं। वे असुरक्षित परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। प्रभावित लोगों की दुर्दशा देखते हुए प्रशासन से तत्काल अस्थायी आश्रय, तंबू और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया है।

विधायक के साथ तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा, बीडीओ डॉ. सुनील शर्मा, एईई जलशक्ति विभाग रोहित वढेरा, एईई बाढ़ नियंत्रण एमपी सिंह, एईई संदीप सिंह कटोच एसएचओ घरोटा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, मंडल महासचिव चरणजीत सिंह, पूर्व सरपंच नरिंदर सिंह, और मोहम्मद अमीन भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed