{"_id":"5a315e7f4f1c1bb34a8b5f7e","slug":"land-slide-at-panchi-colony-in-mata-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, चट्टान के टुकड़े गिरने से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, चट्टान के टुकड़े गिरने से हुई परेशानी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर बुधवार को बारिश के चलते भवन के पंक्षी कॉलोनी के मार्ग पर भूस्खलन हुआ। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन यात्रा को आंशिक तौर पर रोककर दोबारा बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि रियासत में रविवार रात से ही रूक रूक कर बारिश जारी है। पूरे जम्मू कश्मीर में एक ओर जहां बारिश आफत बन गई हैं वहीं पहाड़ी इलाके में जमकर बर्फबारी हो रही है। गौरतलब है कि रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बनिहाल के पास बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ राजोरी और पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-लेह मार्ग पहले से ही बंद है।
विज्ञापन