{"_id":"1910d40ae99fb919b2154d91e80ad35c","slug":"lal-singh-calls-names-to-nc-leaders-over-beef-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री ने फिर बोले बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री ने फिर बोले बिगड़े बोल
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। गोमांस पर प्रतिबंध को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेताओं के लिए ऐसी टिप्पणी कर गए, जिसकी अब आलोचना हो रही है। आरोप है कि उन्होंने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
एनसी ने गोमांस पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए विधानसभा में एक बिल रखा है। स्वास्थ्य मंत्री से इसी को लेकर सवाल पूछा गया था। पहले तो उन्होंने प्रश्न पूछने वाले पत्रकार से कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
यदि आपको सवाल पूछना है तो स्वास्थ्य के बारे में पूछें। बेकार की चीजों में मत जाइए। बताया जा रहा है कि जब यही सवाल दोबारा उनके सामने उठाया गया तो उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि एनसी नेता बकवास कर रहे हैं। वे खाली बैठे हैं। दूसरी ओर एनसी ने कहा है कि ऐसे मंत्री की कोई प्रासंगिकता नहीं है, जिसमें गंभीरता का अभाव हो।
विज्ञापन
सिंह दो हफ्ते पहले भी विवादों में आए थे, जब एक महिला डॉक्टर ने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस बारे में सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें मंत्री महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए दिख रहे थे।