फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lake of blood bank at many hospitals

अस्पतालों में खून के लिए दूसरों का सहारा

Sat, 13 Jun 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
lake of blood bank at many hospitals

विश्वभर में रविवार को भले ही विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन राज्य के अस्पतालों में ब्लड बैंकों को विकसित करने को लेकर अभी काफी कुछ करना बाकी है। शहर के अस्पतालों में ही कई बिना ब्लड बैंक के स्टोरेज सुविधा पर ही चल रहे हैं। इन स्टोरेज में कुछ यूनिट खून ही उपलब्ध रहता है। ऐसे अस्पतालों में मरीजों को खून के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इन अस्पतालों में गायनी सहित अन्य दूसरी सर्जरी हो रही हैं। एम्स की तर्ज पर रेशमघर स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नेफरोलाजी, यूरोलाजी, कार्डियोलाजी, सीटीवीएस सहित कई महत्वपूर्ण यूनिट काम कर रहे हैं। यहां विभिन्न यूनिटों की रोजाना कई सर्जरी हो रही हैं। डायलेसिस में भी मरीजों को नियमित खून की जरूरत पड़ती है, लेकिन अभी तक अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने के लिए कुछ खास नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर में कुछ यूनिट खून ही रिजर्व रहता है। इसमें अधिकांश मामलों में तीमारदारों को जीएमसी या एसएमजीएस अस्पताल से खून लाना पड़ता है। यही हाल शहर के दूसरे बड़े अस्पताल सरवाल का है। यहां भी गायनी सहित अन्य कई सर्जरी हो रही हैं, लेकिन खुद का ब्लड बैंक न होने के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को खून के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में तीमारदारों को दूसरी जगह से खून लाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार जागरूकता के अभाव में देरी होने के कारण तीमारदारों के पास लिया गया खून बेकार हो जाता है। यह परेशानी एक जगह से दूसरी जगह पर जाने और आने में होती है। इन अस्पतालों में ब्लड बैंक के लिए कई बार घोषणाएं हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें खोलने के लिए अभी किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed