फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lady injured in arnia

Jammu News: तरेबा मोड़ में ऑटो की टक्कर से महिला घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
lady injured in arnia
अरनिया । अरनिया थाने के अंतर्गत आते तरेबा मोड़ में ऑटो की टक्कर से एक महिला के जख्मी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीमा देवी पत्नी गुरदीप सैनी निवासी वार्ड नंबर 7 अरनिया किसी काम से सड़क पर पैदल जा रही थी। वहीं पीछे से आ रहे ऑटो ड्राइवर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर नीचे गिर गई। उसके सिर पर चोटें आई हैं। आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने तुरंत उसे अरनिया अस्पताल में पहुंचाया।वहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही फरार ऑटो ड्राइवर को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी।जिसके बाद ऑटो ड्राइवर बलवीर सिंह पुत्र दर्शन लाल निवासी गोरिया चक तरेबा को पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed