फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh will revise the syllabus of Jammu and Kashmir Board, preparation for Bodhi language

जम्मू-कश्मीर बोर्ड के पाठ्यक्रम में संशोधन करेगा लद्दाख, बोधि भाषा को लेकर ये है तैयारी

Sun, 28 Jun 2020 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Ladakh will revise the syllabus of Jammu and Kashmir Board, preparation for Bodhi language
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन चल रहा लद्दाख का शिक्षा विभाग किताबों में संशोधन पर विचार कर रहा है। इसे लेकर लेह में शिक्षकों समेत अन्य हितधारकों की बैठक का आयोजन किया गया। किताबों में विषयवस्तु बदलने समेत अन्य बदलाव लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह में शिक्षा विभाग के कार्यकारी पार्षद कोंचोक स्टैंजिन ने कहा कि प्रस्ताव उपराज्यपाल प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बोधि भाषा को स्कूलों में पढ़ाने का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रदेश समेत केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय में भी पाठ्यक्रम को लद्दाख की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बदलने के सुझावों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंजिन ने कहा कि बोधि भाषा को लद्दाख की आधिकारिक भाषा बनाने, बोधि शिक्षक पद का सृजन, बोधि विषय को केंद्रीय विद्यालयों में शुरू करने समेत अन्य प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed