फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh will develop on modern lines

आधुनिक तर्ज पर विकसित होगा लद्दाख

Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ladakh will develop on modern lines
लेह में विकास कार्यों का जायजा लेते डिप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि लद्दाख को आधुनिक तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सरकार ने पहले ही इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। 
विज्ञापन

लेह दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत में कहा कि ऐतिहासिक लेह शहर को विकसित करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।

इसका विकास अमृत (अटल मिशन फार रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमेशन) योजना के तहत शुरू किया जा चुका है। इसके तहत शहरी विकास के हर पहलू को समाहित किया जाएगा। शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु करने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सीजन पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


साथ ही स्थानीय लोगों की जरूरतों का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। राज्य में पहले ही बिजली ढांचे में सुधार तथा वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र तक बिजली पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत राज्य की हर बस्ती तक 2019 तक बिजली पहुंचाई जाएगी। इसी तरह सभी के  लिए बिजली योजना के तहत कम कीमत पर उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाएगी। साथ ही बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी। 

उप मुख्यमंत्री ने कार्यकारी पार्षदों से आवश्यकता आधारित तथा क्षेत्र विशेष के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट बनाने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार आवश्यक धन मुहैया कराएगी। इन योजनाओं को लागू करने के लिए जमीनी स्तर के लोगों को शामिल किया जाना चाहिए।

इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण भी होगा। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने और समय पर काम पूरा करने की अधिकारियों को हिदायत दी। उनके साथ सहकारिता तथा लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे, लद्दाख काउंसिल के चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसलर डा. सोनम दावा, डीसी लेह तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे। 


लेह बाजार के सौंदर्यीकरण की हिदायत
डा. सिंह ने लेह बाजार के सुंदरीकरण की अधिकारियों को हिदायत दी। लेह इंडोर स्टेडियम का भी दौरा कर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों को अपग्रेड करने को कहा। इसमें सुविधाएं भी शामिल हैं। कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed