UCI MTB: लद्दाख करेगा साइकलिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी, स्पर्धा 4 सितंबर को, 120 देशों में होगा लाइव प्रसारण
एमटीबी वर्ल्ड कप का यूरो स्पोर्ट इंडिया - डिस्कवरी प्लस टीवी चैनल समेत 120 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्पर्धा को 2.5 बिलियन दर्शक घर बैठे देख सकेंगे। लद्दाख पुलिस के अनुसार अन्य देशों के 25 पेशेवर एमटीबी रेसर लद्दाख समेत देश भर के एमटीबी रेसर को चुनौती देने आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहसिक खेल आयोजन में लद्दाख बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। ठंडा मरुस्थल कहे जाने वाले लद्दाख के लेह शहर में पहली बार यूसीआई एमटीबी (माउंटेन बाइक साइकिल) एलिमिनेटर वर्ल्ड कप होने जा रहा है। लद्दाख पुलिस, लद्दाख प्रशासन, साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एडिफाई स्पोर्ट्स मिलकर 4 सितंबर को इस महा आयोजन की की मेजबानी करेंगे।
लेह के मुख्य बाजार में वर्ल्ड कप को झंडी दिखाने की रस्म चार सितंबर को होगी, जिसे देखने के लिए 20 हजार पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। देश-दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एमटीबी रेसर चार सितंबर को इस बड़ी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। खास बात है कि दुनिया भर में 10 जगहों पर साइकिल रेस होगी जिनमें लद्दाख भी मेजबानी कर रहा है।
एमटीबी वर्ल्ड कप का यूरो स्पोर्ट इंडिया - डिस्कवरी प्लस टीवी चैनल समेत 120 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्पर्धा को 2.5 बिलियन दर्शक घर बैठे देख सकेंगे। लद्दाख पुलिस के अनुसार अन्य देशों के 25 पेशेवर एमटीबी रेसर लद्दाख समेत देश भर के एमटीबी रेसर को चुनौती देने आ रहे हैं।
- इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। एमटीबी वर्ल्ड कप की मेजबानी के साथ ही लद्दाख इस बेहद रोमांचक खेल के विश्व मानचित्र पर आ गया है
कम ऑक्सीजन में पहले करना होगा अभ्यास
लद्दाख में ऑक्सीजन की कमी रहती है। एमटीबी रेसिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने पहुंच रहे प्रतिभागियों से कहा गया है कि जलवायु में खुद को ढालने के लिए पूर्व अभ्यास कर लें। यूसीआई एमटीबी एलिमिनेटर वर्ल्ड कप में शॉर्ट रेस के साथ 500 मीटर की बाधा रेस करवाई जाएगी। चार-चार रेसर दो चरणों में रेस में हिस्सा लेंगे।
मोटर बाइक छोड़ें, साइकिल अपनाएं का संदेश
लद्दाख में कार्बन न्यूट्रल परिवहन पर जोर दिया जा रहा है। एमटीबी वर्ल्ड कप की मेजबानी का भी यही उद्देश्य है। लद्दाख पुलिस के अनुसार हर वर्ग को इस आयोजन से मोटर बाइक छोड़कर साइकिल अपनाने का संदेश दिया जाएगा।