फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh space tourism 6 villages around Hanle observatory notified for dark sky reserve

Space Tourism: लद्दाख में डार्क स्काई रिजर्व के लिए हनले वेधशाला के आसपास 6 ग्राम मोहल्ले अधिसूचित

Thu, 15 Dec 2022 09:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 09:19 AM IST
सार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की हनले स्थित वेधशाला के आसपास छह गांवों का 1073 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र अब डार्क स्काई रिजर्व कहलाएगा।

विज्ञापन
ladakh space tourism 6 villages around Hanle observatory notified for dark sky reserve
Ladakh Dark Sky Sanctuary - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लद्दाख के चंगथंग वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में आने वाले हनले गांव के छह ग्रामीण मोहल्लों को देश के पहले डार्क स्काई रिजर्व के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की हनले स्थित वेधशाला के आसपास छह गांवों का 1073 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र अब डार्क स्काई रिजर्व कहलाएगा। केंद्र की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्व गांव हनले के आसपास पड़ने वाले ग्रामीण मोहल्लों भोक, शादो, पुंगुक, खुलदो, नागा और तिब्बती रिफ्यूजी बस्ती को डार्क स्काई रिजर्व के दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन


रोका जाएगा प्रकाश प्रदूषण 
अधिसूचना के अनुसार डार्क स्काई रिजर्व क्षेत्र में अब कृत्रिम प्रकाश प्रदूषण को रोकने के इंतजाम किए जाएंगे। रात के समय कम से कम रोशनी और घरों की रोशनी को बाहर आने से रोकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। रात के समय ज्यादा से ज्यादा अंधेरा रखकर वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देने के अलावा पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों से लोगों की आजीविका और खगोल पर्यटन के साथ वैज्ञानिक शोध पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed