{"_id":"5dc172b08ebc3e5b39797a96","slug":"ladakh-police-got-eight-superintendent-of-police-and-eighteen-dsp-jammu-kashmir-police-status","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख पुलिस में इतने होंगे प्रशासनिक अधिकारी, जानिए क्या है जम्मू-कश्मीर पुलिस का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख पुलिस में इतने होंगे प्रशासनिक अधिकारी, जानिए क्या है जम्मू-कश्मीर पुलिस का हाल
Tue, 05 Nov 2019 06:31 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 05 Nov 2019 06:31 PM IST
सार
- अब एएसआई से कांस्टेबल तक रहेंगे डिवीजन में
- सब इंस्पेक्टर से एसपी का कहीं भी हो जाएगा तबादला
- जम्मू कश्मीर के हिस्से में 198 एसपी, 546 डीएसपी, 752 इंस्पेक्टर, 3032 सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पुलिस में एएसआई और कांस्टेबलों को अपनी डिवीजन में ही नौकरी करनी पड़ेगी, लेकिन सब इंस्पेक्टर से एसपी तक के अधिकारियों को रियासत में कहीं भी जाना पड़ सकता है।
सिर्फ एग्जीक्यूटिव पुलिस के एएसआई और कांस्टेबल को डिवीजनल कैडर दिया गया है। बाकी सब इंस्पेक्टर से एसपी और पुलिस की तमाम इकाई को यूटी कैडर (केंद्र शासित कैडर) दिया गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस में गैजेट सर्विस में एग्जीक्यूटिव के 198 एसपी, 546 डीएसपी शामिल हैं। यह सब यूटी कैडर में हैं। इसके अलावा टेलिकॉम, मिनिस्ट्रियल कैडर, स्टेेनोग्राफी, ट्रांसपोर्ट वर्कशाप कैडर, फोटोग्राफी, अकाउंट विंग, प्लानिंग एंड स्टैटिक्स, इंजीनियरिंग, पुलिस रिलेशन विंग, मेडिकल विंग को यूटी कैडर दिया गया है।
विज्ञापन
नान गजटेड सर्विस में इंस्पेक्टर 752, सब इंस्पेक्टर 3032 को यूटी कैडर, एएसआई 3468, हेड कांस्टेबल 8301, कांस्टेबल 26509, फालोअर 2245 को डिवीजनल कैडर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस की अन्य विंग यूटी कैडर में शामिल रहेगी।

लद्दाख को 8 एसपी और 18 डीएसपी मिले
गृह विभाग की तरफ से लद्दाख पुलिस का विस्तार कर दिया गया है। लद्दाख को 8 एसपी, 18 डीएसपी गजटेड सर्विस में मिले हैं। इनको यूटी कैडर होगा। नान गजटेड सर्विस में लद्दाख पुलिस को 23 इंस्पेक्टर, 79 सब इंस्पेक्टर मिले हैं। इन सबका भी यूटी कैडर होगा। 101 एएसआई, 280 हेड कांस्टेबल, 853 कांस्टेबल, 64 फालोअर लद्दाख पुलिस के हिस्से में गए हैं। जिनका डिवीजनल कैडर होगा। इसके अलावा पुलिस की अन्य इकाई में टेलिकॉम, मिनिस्ट्रियल कैडर, स्टेनोग्राफी, ट्रांसपोर्ट वर्कशाप कैडर, फोटोग्राफी, अकाउंट विंग, प्लानिंग एंड स्टैटिक्स, इंजीनियरिंग, पुलिस रिलेशन विंग, मेडिकल विंग को यूटी कैडर में रखा गया है। इन सबके लिए अभी पद सृजित नहीं किए गए हैं।