फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh News: Ladakh's daughter Stanzin Angmo becomes MMA star, wins gold and silver medals

Ladakh News: लद्दाख की बेटी स्टैनजिन अंगमो बनी MMA की स्टार, जीते स्वर्ण और रजत पदक

Wed, 30 Jul 2025 01:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क लद्दाख
अमर उजाला, नेटवर्क लद्दाख Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 30 Jul 2025 01:34 PM IST
सार

लद्दाख की  स्टैनजिन अंगमो ने सादगी भरे गांव से निकलकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। लद्दाख कॉम्बैट अकादमी और कोच के सहयोग से उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदला।

विज्ञापन
Ladakh News: Ladakh's daughter Stanzin Angmo becomes MMA star, wins gold and silver medals
स्टैनजिन अंगमो - फोटो : Ladakh Combat Academy

विस्तार

हेमिस शुकपाचन लद्दाख का एक छोटा, शांत गांव। यहीं से निकलती है एक साधारण सी लड़की स्टैनजिन अंगमो, जिसने अपने दृढ़ निश्चय, मेहनत और जुनून से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई।

विज्ञापन


सरकारी ड्राइवर पिता और गृहिणी मां की बेटी अंगमो का बचपन सादगी और अनुशासन से भरा रहा। गांव की शांत जिंदगी ने उन्हें मेहनत, विनम्रता और धैर्य का महत्व सिखाया। एक दिन टीवी पर एमएमए फाइटर्स को देखकर उनके मन में कुछ अलग करने की इच्छा जगी। वो सिर्फ उनकी ताकत से नहीं, बल्कि उनके अनुशासन और मानसिक दृढ़ता से प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


शुरुआत आसान नहीं थी। जब अंगमो ने एमएमए सीखने की इच्छा अपने परिवार से जाहिर की, तो शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया। वे चोटों को लेकर चिंतित थे। लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने अंगमो का समर्पण और इस खेल के प्रति प्यार देखा, उनका समर्थन भी बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगमो की यात्रा का असली मोड़ तब आया, जब एक दोस्त ने उन्हें लद्दाख कॉम्बैट अकादमी (एलसीए) के बारे में बताया। यह न सिर्फ एक ट्रेनिंग सेंटर, बल्कि उनके जीवन का दूसरा घर बन गया। कोच जिग्मेट सिंगाय ओड्डन के मार्गदर्शन में अंगमो ने खुद को एक सच्चे फाइटर के रूप में ढालना शुरू किया।

कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने एजेपी टूर 2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि स्वर्ण और रजत पदक जीतकर लद्दाख और देश का नाम रोशन किया।

अंगमो आज सिर्फ एक एमएमए फाइटर नहीं हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं उन तमाम लड़कियों के लिए जो सपने तो देखती हैं लेकिन सोचती हैं कि क्या वो उन्हें पूरा कर भी पाएंगी।


स्टैनजन अंगमो का संदेश साफ है:
अगर तुमने सपने देखे हैं, तो शुरुआत करो। चलते रहो। और अगर किस्मत साथ दे, तो तुम्हें एलसीए जैसे लोग जरूर मिलेंगे जो तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे।

उनकी कहानी बताती है कि बड़ी शुरुआत हमेशा बड़े शहरों से नहीं होती कई बार वह एक छोटे से पहाड़ी गांव की तंग गलियों से शुरू होती है, लेकिन मंजिलें बहुत दूर तक जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed