फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh Lieutenant Governor said airport will be expanded in Ladakh

लद्दाख में हवाई अड्डे का होगा विस्तार, दूर संचार सेवाएं भी बढ़ेंगी- उपराज्यपाल

Tue, 28 Jan 2020 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ladakh Lieutenant Governor said airport will be expanded in Ladakh
उपराज्यपाल आरके माथुर - फोटो : सोशल मीडिया

लेह में बढ़ते एयर ट्रैफिक पर उपराज्यपाल आरके माथुर ने कहा कि लेह में 4500 वर्ग मीटर में बन रहे हवाई अड्डे को अब 20,000 वर्ग मीटर में विस्तारित किया जा रहा है। कारगिल एयरपोर्ट पर नागरिक उड़ानों के लिए विचार किया जा रहा है। उपराज्यपाल ने लोगों को आश्वस्त किया कि लद्दाख में केंद्र सरकार और प्रशासन लोगों के विश्वास की आकांक्षाओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगा।

विज्ञापन


आरके माथुर केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पोलो ग्राउंड में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया और लेह वार मेमोरियल पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पुलिस, अर्धसैनिक बल के जवान, एनसीसी कैडेट्स और स्कूल के बच्चों की परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी गांवों तक संचार सुविधाओं को पहुंचाने पर भी कार्य किया जा रहा है। भारत नेट को 163 गांवों तक पहुंचा दिया गया है। बाकी गांवों के लिए भी काम जारी है। इंटरनेट सुविधा की उपलब्धता के लिए सभा गांवों में कामन सर्विस सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। दूसरी ओर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चेयरमैन ग्याल पी वांग्याल ने परिषद के सचिवालय पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने इस साल पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. सेरिंग लंदोत और पद्मश्री से सम्मानित सेवांग मोटुप गोबा को बधाई दी। उन्होंने चादर ट्रैकर्स से लोगों की जान बचाने के लिए सेना की बहादुरी को सलाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed