{"_id":"d4998ae2c2c33c90edccef7c9b85cd33","slug":"ladakh-leader-tashi-dorjey-joins-pdp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी में शामिल हुए लद्दाख के धार्मिक नेता ताशी दोरजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी में शामिल हुए लद्दाख के धार्मिक नेता ताशी दोरजी
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख क्षेत्र के जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक नेता ताशी दोरजी सत्तारुढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में शामिल हो गए। दोरजी पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
पीडीपी प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव निजामुद्दीन भट ने दोरजी और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने बताया, 'करगिल में पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद दोरजी ने पीडीपी में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
दोरजी ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस दोनों लद्दाख क्षेत्र का विकास करने में असफल रही हैं और दोनों दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए दोनों समुदायों मुसलमानों और बौद्धों का इस्तेमाल किया है। दोरजी ने कहा, 'हमें आशा है कि भविष्य में भी लद्दाख क्षेत्र को सईद के नेतृत्व और दिशा-निर्देश में पूरी तवज्जो मिलेगी।'
विज्ञापन
दोरजी के पीडीपी में शामिल होने से पार्टी का करगिल और लेह क्षेत्र में विस्तार होगा। इससे क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।