{"_id":"64b1398c633e5b2c6302b890","slug":"ladakh-free-dishes-installed-in-villages-bordering-china-foreign-tourists-visit-hanle-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: चीन सीमा से सटे गांवों में जल्द लगेंगे फ्री डिश, विदेशी पर्यटकों को हनले आने की मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: चीन सीमा से सटे गांवों में जल्द लगेंगे फ्री डिश, विदेशी पर्यटकों को हनले आने की मिलेगी अनुमति
Fri, 14 Jul 2023 05:33 PM IST
विमल शर्मा
एजेसी, जम्मू/नई दिल्ली
एजेसी, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 05:33 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जल्द सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को दूरदर्शन फ्री डिश उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों की तस्वीरें
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों के विकास के प्रति नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार भारत-चीन सीमा पर स्थित इलाकों में प्रसारण तथा नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम जल्द भारत-चीन सीमा पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को दूरदर्शन फ्री डिश उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, लेह लद्दाख के युवा प्रतिभा से भरे हैं। 2014 से पहले इनकी प्रतिभा को देखने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आज मोदी जी के नेतृत्व में इनकी प्रतिभा को तराशा जा रहा है। ठाकुर ने कारजोक व पुगा में खेल उपकरण भी वितरित किए। उन्होंने खारनाक में दाध खारनाक राजमार्ग से जुड़ने वाली पीएमजीएसवाई सड़क का उद्घाटन भी किया। उल्लेखनीय है, ठाकुर वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अन्तर्गत तीन दिवसीय लेह- लद्दाख यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख घुमंतू महोत्सव-2023 में विदेशी पर्यटकों को चांगथांग और हनले में घूमने व रहने की अनुमति दी है। यह महोत्सव चांगथांग के हनले शहर में 15 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाला है। घुमंतू महोत्सव में बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं।
एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने बताया कि घरेलू पर्यटकों के अलावा लद्दाख की पूर्वी सीमा से बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक महोत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। यहां आने के लिए पर्यटकों के आवेदन कई महीने से लंबित हैं।
अनुमति का वह एमएचए के फैसले का दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में गृह मंत्रालय आम तौर पर विदेशी पर्यटकों को हनले और चांगथांग के अन्य सभी महत्वपूर्ण इलाकों में बिना किसी प्रतिबंध के आने और रहने की अनुमति देगा।