फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh BJP MP Jamyang Tsering Speech In Lok Sabha On Article 370 Revoked, PM modi tweeted

जानिए ऐसा क्या बोले लद्दाख के सांसद जामयांग की पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश से कहा, जरूर सुनें भाषण

Tue, 06 Aug 2019 10:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 06 Aug 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ladakh BJP MP Jamyang Tsering Speech In Lok Sabha On Article 370 Revoked, PM modi tweeted
भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग - फोटो : PTI
लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग ने अनुच्छेद 370 को लेकर लोकसभा में जोरदार भाषण दिया। उनके भाषण पर सत्ता पक्ष ने खूब मेजें थपथपाईं। भाषण के दौरान सदन में कई बार ठहाके लगे। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सेरिंग के संबोधन का मेज थपथपाकर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी उनकी तारीफ की। जामयांग सेरिंग ने अपने भाषण में कहा कि हम किसी भी हालत में कश्मीर के साथ नहीं रहना चाहते थे लेकिन पिछली सरकारों ने हमारे पक्ष को जानने की कोशिश ही नहीं की। हमारी पहचान और भाषा, अनुच्छेद 370 और कांग्रेस की वजह से लुप्त हुई है। 
विज्ञापन


जामयांग सेरिंग ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हम जैसे लोगों को देश प्रेम और देश के लिए मर-मिटने का जज्बा दिया। जामयांग ने कहा कि धारा 370 हटने से 2 परिवारों की रोजी-रोटी जरूर जाएगी लेकिन कश्मीर का भविष्य उज्जवल होने वाला है। करगिल वाले केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में हैं और वहां कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा। लद्दाख ने जम्मू कश्मीर का झंडा तो 2011 में ही नकार दिया था क्योंकि हम भारत का अटूट अंग बनना चाहते हैं। तिरंगा हमारी पहचान है। जिस लद्दाख को पिछली सरकारों ने नकार दिया उसे इस सरकार ने समझा है। उन्होंने कहा कि क्या ये लोग (विपक्ष) करगिल को जानते हैं। हजारों लोगों की आवाज दबाना, ये आपका लोकतंत्र था क्या। मैं कल से चर्चा सुन रहा था। 370 गया तो जम्मू-कश्मीर में समानता नहीं रहेगी। आप लद्दाख का फंड भी लेकर जाते हो। वहां का पूरा फंड गायब कर देते हो। क्या ये आपकी इक्वेलिटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर वाले लड़ झगड़कर अपना हिस्सा ले लेते हैं, लेकिन लद्दाख वालों को कुछ नहीं मिलता। लद्दाख में एक भी उच्च शिक्षण संस्थान नहीं दिया। हाल ही में एक यूनिवर्सिटी नरेंद्र मोदी जी ने दिया। मोदी है तो मुमकिन है। 2008 में आपने जम्मू और कश्मीर में 4-4 जिले दिए, लद्दाख को एक भी नहीं दिया, क्या ये आपकी इक्वेलिटी है। जम्मू कश्मीर में आपने बुद्धिस्ट परिवारों को खत्म करने का प्रयास किया, क्या ये आपका सेक्युलरिज्म है।  


पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जामयांग सेरिंग की सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख से भाजपा सांसद और मेरे युवा दोस्त ने जम्मू-कश्मीर बिलों पर बहुत बढ़िया भाषण दिया है। वह लद्दाख से हमारी बहनों और भाइयों की आकांक्षाओं को सुसंगत रूप से प्रस्तुत करते हैं। उनके भाषण को सुनना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed