फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Labor Ministry will conduct survey in five areas in the state for employment generation

रोजगार सृजन के लिए प्रदेश में पांच क्षेत्रों में सर्वे कराएगा श्रम मंत्रालय

विज्ञापन
Labor Ministry will conduct survey in five areas in the state for employment generation
जम्मू। प्रदेश में रोजगार का जायजा लेने के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से पांच विभिन्न सेक्टर में सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें प्रवासी मजदूरों, घरेलू कामगार, प्रोफेशनल्स, ट्रांसपोर्ट और त्रैमासिक स्थापना आधारित रोजगार सर्वेक्षण में रोजगार का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने पिछले महीने देश भर में पांच विभिन्न सेक्टर में सर्वे करवाने का फैसला लिया था। प्रदेश में भी इन पांच सेक्टर में सर्वे मार्च महीने में शुरू होगा। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य भविष्य में रोजगार के लिए बेहतर नीतियां बनाना है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर विभाग ने इसके लिए नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त किया है। यह अधिकारी ट्रांसपोर्टर सेक्टर में रोजगार सृृजन की जानकारी श्रम विभाग को उपलब्ध करवाएंगे। इसमें कंपनी और व्यक्ति पर पंजीकृत वाहनों की जानकारी मांगी गई है। प्रदेश में इसी महीने में इन पांचों सेक्टर में सर्वे शुरू किया जाएगी। सर्वे में इन क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं का आंकड़ा जुटाया जाएगा, ताकि भविष्य में बेहतर रोजगार नीतियां बनाई जाएं। गौरतलब है प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सेक्टर रोजगार के हिसाब से बड़ा सेक्टर माना जाता है। रेल, मेट्रो जैसे सार्वजनिक यातायात की सुविधा के अभाव में यात्री वाहनों की संख्या अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसके साथ ही प्रवासी और घरेलू कामगार की संख्या का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार से संबंधित सटीक आंकड़ा देगा सर्वे
प्रदेश में इस सर्वे से रोजगार के लिए नीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रदेश सरकार सहित श्रम मंत्रालय के पास आंकड़ा मौजूद होगा, जिसके हिसाब से भविष्य के लिए योजनाएं और नीतियों को लागू किया जाएगा। प्रदेश में बेरोजगारी वर्तमान में बड़ा मुददा है। श्रम और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ भगत ने कहा कि सर्वे मार्च में शुरू किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से सर्वे करवाया जा रहा है। इससे भविष्य में हमारे पास सटीक आंकड़े मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed