{"_id":"5e6901178ebc3ec74b1db29a","slug":"kupwara-hizbul-mujahideen-terror-module-busted-three-terrorists-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम और कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल नष्ट, छह मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम और कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल नष्ट, छह मददगार गिरफ्तार
Wed, 11 Mar 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बडगाम व कुपवाड़ा जिले में आतंकियों का माड्यूल नष्ट कर जैश-ए-मोहम्मद व हिज्बुल मुजाहिदीन के छह समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी बडगम के चडूरा इलाके में की गई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया इस गिरोह के दो सदस्यों की पहचान डूनिवारा चडूरा के दिलावर सोफी और मागरपोरा चडूरा के समीर यूसुफ गनेई के तैर पर हुई है। जबकि तीसरा नाबालिग है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह तीनों पिछले कुछ महीनों से इलाके में सक्रिय थे और आतंकवादियों को समर्थन दे रहे थे और इनको रहने की जगह और राशन मुहैया कराते थे। बडगाम जिले के एसएसपी अमोद नागपुरी ने बताया कि इनके कब्जे से गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है और मामले में प्रथामिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में आठ माह से सक्रिय थे
उधर कुपवाड़ा जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 5 बिहार टीम ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 3 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह तीनों पीओके में बैठे बशीर पीर उर्फ इम्तियाज आलम के संपर्क में थे। यह पिछले 8 महीने से जिले के क्रालपुरा इलाके में सक्र्तिय थे और उनके द्वारा अपने आका के निर्देशों पर कई गतिविधियों को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं वह आतंकियों को हर संभव मदद प्रदान करते थे। साथ ही उन्हे जिले में नई भर्ती का जिमा भी दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि इनकी शिनाख्त कुननपोशपुरा के एजाज अहमद और दर्दसुन के मोहम्मद अलताफ के तौर पर हुई है। और इनके पास से गोला.बारूद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।