फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kumar Swami Satsang

मां की पूजा से असाध्य कार्य संभव किए जा सकते हैं : ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

विज्ञापन
Kumar Swami Satsang
हरि निवास पैलेस दुख निवारण समागम में प्रवचन देते बह्मा​र्षि कुमार स्वामी ।
- हरि निवास पैलेस में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम, काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवरात्र में मां काली, मां सरस्वती और महालक्ष्मी के मंत्र पाठ से अद्भुत कृपा प्राप्त होती है। इससे असाध्य कार्यों को संभव किया जा सकता है। मां के प्रभाव से ही पृथ्वी, आकाश, सूरज, चंद्रमा और तारे बने हैं। मां ने ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बनाया है। नवरात्र में भक्त मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह उद्गार हरि निवास पैलेस में आयोजित प्रभु कृपा दुख निवारण समागम में महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी ने व्यक्त किए।
इस दौरान पंडाल में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे जिनमें सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, धार्मिक संस्थाओं के विद्वान, प्रशासनिक अधिकारी आदि शामिल थे। ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी ने कहा कि जो व्यक्ति मां दुर्गा के पाठ का विधिवत ढंग से जाप करता है, मां दुर्गा उसके सारे दुख दूर कर देती है। यह पाठ गायत्री मंत्र व सभी देवताओं के मंत्रों से करोड़ों गुणा शक्तिशाली है। इस पाठ के जाप से समस्त दुखों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीमारियों का समाधान भी पूजा से किया जा सकता है। भगवान लक्ष्मी नारायण धाम के महामंत्री व मंत्र संचालक सुशील वर्मा ने कहा कि मुस्लिम देशों ने भी आज मंत्रों की शक्ति को स्वीकार कर लिया है। बीज मंत्रों के पाठ से रोगों पर काबू पाया जा सकता है, बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed