फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cloudburst in kashmir sopore Kulgam Police rescued nomad family alongwith live stock including 200 sheeps

कश्मीर के सोपोर में फटा बादल: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मचा कोहराम, एक लापता

Sun, 12 Sep 2021 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 01:20 PM IST
सार

सोपोर में डांगीवाचा के ऊपरी हिस्से में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश में बचाव कार्य जारी है। ये सभी जम्मू संभाग के राजोरी जिले के रहने वाले थे। उधर, कुलगाम में भारी बारिश के कारण यथ यथुर नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। एक परिवार अपने पशुओं के साथ नाले के बीच में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
cloudburst in kashmir sopore Kulgam Police rescued nomad family alongwith live stock including 200 sheeps
नाले में फंसे लोगों को निकालते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर संभाग के सोपोर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डांगीवाचा के ऊपरी हिस्से में बादल फटा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान चार शव बरामद किए गए। नौशेरा निवासी मोहम्मद बशीर खारी उम्र लगभग 80 वर्ष, अभी भी लापता है। 

विज्ञापन


उधर, मृतकों की पहचान मोहम्मद तारिक खारी पुत्र मोहम्मद फारूक, शहनाजा बेगम पत्नी मोहम्मद फारूक खारी, नाजिया अख्तर पुत्री  मोहम्मद फारूक, और आरिफ हुसैन खारी पुत्र मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। ये सभी जम्मू संभाग के नौशेरा, राजोरी के रहने वाले थे।
विज्ञापन


भारी बारिश के बाद नाले का जलस्तर बढ़ने से फंसे लोग, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाले गए
उधर, कुलगाम में भारी बारिश के कारण शनिवार-रविवार की दरमियानी रात यथ यथुर नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान एक परिवार अपने पशुओं के साथ नाले के बीच में फंस गया। सूचना मिलते ही मीरबाजार सब इंस्पेक्टर अब्दुल राशिद के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ टीम, एसएचओ और एसडीपीओ काजीगुंड मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    

कड़ी मेहनत से 200 भेड़ों सहित पांच सदस्यों के परिवार को बचाया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों और सुरक्षित निकाले गए लोगों ने जान और जानवर बचाने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed