{"_id":"5a3bd8564f1c1ba12d8ba013","slug":"know-about-ajra-who-is-viral-on-social-media-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जानें कौन है मासूम अजरा, जिसकी तस्वीर देखकर हर गमगीन के चेहरे से छलका आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जानें कौन है मासूम अजरा, जिसकी तस्वीर देखकर हर गमगीन के चेहरे से छलका आंसू
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का फोटो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि कश्मीर में दूध पीती बच्ची की फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है। आपकों हम पूरी तफ्तीश के बाद बता दें कि फोटो में दूध की बोतल थामें मासूम सी 7-8 महीने की बच्ची का नाम अजरा है।
विज्ञापन
प्यारी सी अजरा शोपियां एनकाउंटर के बाद तेजी से चर्चा में आई। शोपियां एनकाउंटर में क्रास फायरिंग के दौरान 30 वर्षीय महिला रोजी जान की गोली लगने से मौत हो गई थी। अजरा मृतक महिला रोजी जान की बेटी है।
विज्ञापन
मासूम अजरा अब उन सैकड़ों बच्चों की तरह हो गई हैं जिनके सर से उनकी माँ की साया छिन चुका है। रोजी जान की मौत के बाद लोग अजरा को देखने आ रहें हैं लेकिन मासूम अजरा अभी ये समझने के काबिल नहीं की घर के बाहर जमा इस भीड़ की वजह वो खुद है।
विज्ञापन
आतंक के खात्में के इरादे से चलाई गई एक गोली दर्भाग्यवश आंगन में बैठी अजरा की माँ को लगी जिसकी अस्तपाल ले जाते वक्त रास्तें में मौत हो गई। अजरा की तस्वीर को देखकर हर गमगीन चेहरें से आंसू छलक रहा था।
लेकिन हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल था आखिर कब तक घाटी में आतंक की वजह से किसी मासूम के सर से उसकी माँ का साया हटेगा तो किसी के बाप का।