फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kishtwar Teacher suspended hired young man for teaching at her place orders for inquiry

किश्तवाड़: अपनी जगह ठेके पर मास्टर रखने वाली शिक्षक निलंबित, जांच के दिए आदेश

Wed, 20 Apr 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

जनसीरी प्राथमिक विद्यालय में काफी समय से सरकारी महिला शिक्षक ने अपनी जगह गांव के ही एक युवक को बच्चे पढ़ाने के लिए ठेके पर रखा था। वह खुद स्कूल में नहीं जाती थी। शिकायत मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kishtwar Teacher suspended  hired young man for teaching at her place orders for inquiry
स्कूल में पढ़ते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

अपनी जगह ठेके पर मास्टर रखने वाली सरकारी महिला शिक्षक को मुख्य शिखा अधिकारी किश्तवाड़ सुदर्शन कुमार शर्मा ने निलंबित कर इंद्रवाल शिक्षा जोन कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही तीन अधिकारियों की टीम बनाकर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


किश्तवाड़ जिले के इंद्रवाल शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले दूरदराज गांव जनसीरी प्राथमिक विद्यालय में काफी समय से सरकारी महिला शिक्षक ने अपनी जगह गांव के ही एक युवक को बच्चे पढ़ाने के लिए ठेके पर रखा था। वह खुद स्कूल में नहीं जाती थी। इसकी शिकायत मिलने पर जोनल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) इंद्रवाल सुनील राणा और जोनल शिक्षा प्लानिंग अधिकारी (जेडईपीओ) शाहनवाज हुसैन ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने शिकायत को सही पाया।
विज्ञापन


यहां पर उक्त महिला शिक्षक की जगह 12वीं पास युवक को बच्चों को पढ़ाते पाया। जेडईओ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट दी, जिस पर महिला शिक्षक नुसरत बानो को निलंबित कर दिया गया। नुसरत को इंद्रवाल शिक्षा जोन कार्यालय छात्रू में अटैच कर दिया गया है। जेडईपीओ इंद्रवाल के अलावा दो हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपलों की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। यह टीम 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी कई स्कूलों में हैं ठेके पर शिक्षक: सीईओ
मुख्य शिक्षा अधिकारी सुदर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि दूरदराज इलाकों के कई ऐसे स्कूल हैं, जहां पर सरकारी शिक्षक ड्यूटी नहीं देते हैं। वह युवकों को अपनी जगह भेज कर काम चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कई ऐसी सूचनाएं मिली हैं और वह अभी रडार पर हैं। उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई से वह सतर्क हो जाएंगे, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का बीड़ा विभाग ने उठाया है, तो इसमें अवश्य सुधार होगा, जिसमें हम जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed