{"_id":"625bd070777ccc53b122f3fc","slug":"kishtwar-100-percent-covid-vaccination-done-in-chingam-village-adopted-by-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़: सेना के गोद लिए चिंगम गांव में 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़: सेना के गोद लिए चिंगम गांव में 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण
Sun, 17 Apr 2022 02:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:01 PM IST
सार
किश्तवाड़ के चिंगम गांव में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग समेत लक्षित सारी आबादी को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। इसी के साथ यह गांव सौ फीसदी लक्ष्य वाला पहला गांव बन गया है।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता किशोर। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की ओर से गोद लिए गए किश्तवाड़ जिले में चिंगम गांव में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हो गया है। इसी के साथ यह गांव सौ फीसदी लक्ष्य वाला पहला गांव बन गया है। 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग समेत लक्षित सारी आबादी को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित चिंगम गांव को सेना ने ग्रामीणों की परेशानियां कम करने के उद्देश्य से गोद लिया था।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सेना, स्थानीय प्रशासन और चिंगम गांव के लोगों के सहयोग से कोविड वैक्सीन लगवाने में गांव में सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया गया है। आनंद ने कहा कि क्षेत्र में चिंगम पहला गांव है, जहां 12-14 आयु वर्ग में भी सभी को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा जिला है।
विज्ञापन
यहां ज्यादातर इलाके दूरदराज में पड़ते हैं, जहां चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सीमित संसाधन हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सका है।
विज्ञापन