फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kisan sampark abhiyan, arniya

Jammu News: तेल-पानी का सुमेल... तिलहनी फसल उगाएं, सिंचाई पर अनुदान पाएं

विज्ञापन
kisan sampark abhiyan, arniya
अरनिया। पंचायत पिंडी चाढ़का में चल रहा तीन दिवसीय किसान संपर्क अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिंचाई योजना और उस पर मिलने वााली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि तेल पैदा करोगे तभी पानी की योजना का लाभ मिल पाएगा, यानी सिंचाई योजना पर 50 फीसदी तक मिलने वाली सब्सिडी केवल तिलहन फसलों पर ही मिलेगी। अभियान के तीन दिन में 66 किसानों का योजनाओं के लिए पंजीकरण किया गया। अंतिम दिन 19 किसानों ने पंजीकरण करवाया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

रोटावेटर, सुपर सीडर पर प्रशासन दे रहा 50 फीसदी सब्सिडी
कार्यक्रम के समापन पर किसानों में योजनाओं का लाभ उठाने का उत्साह देखा गया। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसी मशीनरी लेने पर भी सब्सिडी दी जाती है। इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इस मौके पर कृषि अधिकारी ने बताया कि मैदानी क्षेत्र में सिंचाई योजना का फायदा लेने के लिए तिलहन वाली फसलों की खेती करें। फसल की कटाई और रोपाई से संबंधित मशीनरी तक लेने में विभाग मदद करता है। रोटावेटर, सुपर सीडर पर प्रशासन 50% सब्सिडी मुहैया करवा रहा है। किसान खेती पोर्टल पर कैसे आवेदन करें, इसके बारे में भी समझाया गया। इस मौके पर कृषि अधिकारी महेश शर्मा, पशुपालन विभाग के डॉक्टर शाहनवाज, सरपंच नीलम सिंह, जनप्रतिनिधि और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed