फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kisan bill

किसान बिल वापस लेने पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

विज्ञापन
kisan bill
जम्मू। एक तरफ गुरु परब और दूसरी तरफ किसान विरोधी कानून को वापस लेने पर शहर में सिख समुदाय ने दोहरी खुशी मनाई। सिख संगठनों की ओर से चांद नगर, डिग्याना और नानक नगर समेत कई स्थानों पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

सिख संगठनों ने आंदोलन में सहयोग किया था और दिल्ली में भी आंदोलन को विजय बनाने के लिए योगदान दिया था। जीत पर सबने जश्न बनाया। चांद नगर गुरुद्वारा के बाहर पहले गुरु पर्व मनाया गया और इसके बाद जीत का जश्न हुआ। इस दौरान नानक नगर, डिग्याना, नानक नगर में मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे फोड़े गए। देर शाम को कैंप गोल गुजराल गुरुद्वारा में जश्न मनाया गया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संदेश में जैसे ही तीनो कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा करते ही जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा के नेतृत्व में कई सिख संगठनों के लोगों व किसानों ने गंग्याल चौक पर जमा होकर किसानी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं, हर आने जाने वाले को मिठाई खिला कर खुशी मनाई। उनहोंने कहा कि यह किसानों की जीत है। इस मौके बलदेव सिंह वजीर जम्मू शहरी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह वजीर, बलविंदर सिंह रिंकू, सुमनप्रीत सिंह, कमल दीप सिंह गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया सही फैसला
जम्मू। सिख यूथ ह्यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंदर सिंह बंटी ने कहा कि यह किसानों की जीत है। इस लड़ाई में सात से ज्यादा किसान शहीद हुए थे। सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा है। किसान मांगें मनमाने के लिए लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने सही फैसला लिया है। बीडीसी सदस्य तरणजीत सोनी ने कहा कि बिल लेने में ही किसान हित था। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए फैसले से किसानों का उत्साह बढ़ा है। फैसला हालांकि देरी से लिया गया है, मगर सही लिया है। समाजसेवी बलविंद्र सिंह ने कहा कि हर तरफ खुशी का माहौल है। सरकार ने किसानों का सहयोग किया है। किसानों की शहादत रंग लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed