{"_id":"6378ac7136670930143b1c18","slug":"kisam-mela-jammu-millet-and-mushroom-cultivation-being-promoted-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Mela Jammu: प्रदेश में बाजरा और मशरूम की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Mela Jammu: प्रदेश में बाजरा और मशरूम की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा
Sat, 19 Nov 2022 03:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 03:45 PM IST
सार
कृषि इंजीनियरिंग संकाय के डीन डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि फसलों के संबंध में रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
SKUAST Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजनाओं के माध्यम से भी किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। खेती कर किसान आय में इजाफा कर सकते हैं। यह बात कृषि संकाय के डीन डॉ. बीसी शर्मा ने कही।
विज्ञापन
कृषि मेले में डॉ. बीसी शर्मा की अध्यक्षता में बाजरा और मशरूम की खेती के उत्पादन और मूल्यवर्धन पर एक सत्र आयोजित किया गया। कृषि इंजीनियरिंग संकाय के डीन डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि फसलों के संबंध में रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। प्रो. सचिन गुप्ता ने जम्मू संभाग में मशरूम की खेती पर विचार रखे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साल भर खेती से आय अर्जित की जा सकती है। किसानों को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रो. मोनी गुप्ता ने मशरूम के औषधीय महत्व पर एक व्याख्यान दिया और मशरूम में बायोएक्टिव यौगिक के लाभकारी उपयोग पर जोर दिया। प्रो. जूली डोगरा ने बाजरा के मूल्यवर्धित उत्पादों की तैयारी और पोषण सुरक्षा प्रदान करने में भूमिका पर बताया।
विज्ञापन
स्टालों में रही भीड़, चाट, मक्की की रोटी और साग का लिया स्वाद
कृषि मेले में लगे स्टालों में सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उत्पादों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जानकारियां हासिल करने के साथ-साथ चाट, मक्की की रोटी-साग और कचालू की चाट के साथ अन्य पेय पदार्थों का भी आनंद लिया।
स्टालों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। ग्रामीण स्तर में बनाए गए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने अनोखी पहल की। साथ ही स्थानीय स्तर पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों को तैयार करने पर भी जानकारी दी। प्रदर्शनी में कृषि उत्पादन विभाग, बागवानी, भेड़पालन, रेशमकीट पालन, मत्स्य कीट पालन, कमांड क्षेत्र विकास, इफको जम्मू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, बागवानी योजना एवं विपणन विभाग, जेएंडके बैंक, ग्रामीण विकास, मौसम विभाग ने अपने स्टाल लगाए।
छात्रों ने भी ली खेती की जानकारी, मेला देखने का रहा क्रेज
सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मीरां साहिब के बच्चों में कृषि मेले को देखने का काफी क्रेज रहा। मेले में बच्चों ने स्टालों से खेती संबंधी जानकारियां हासिल कीं। वहीं, खेती के लिए आधुनिक मशीनों को भी देखा। छात्र संत बख्श ने कहा कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ता है। मेले में अन्य छात्रों के साथ आया हूं। पौधों के लिए क्या जरूरी है। इस पर जानकारी दी गई है। घर में ऐसे ही पौधों की देखभाल करूंगा।
दसवीं कक्षा के छात्र रोशन ने कहा कि खेती में विशेष रुचि है। मेले में मनोरंजन तो हुआ ही। साथ ही खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। दसवीं की छात्रा भावना ने कहा कि अध्यापक और छात्रों के साथ यहां आए हैं। झूलों का आनंद लेने के बाद खेती संबंधी भी जानकारी ली है। स्कूल और घर में पौधों की देखभाल करूंगी।