{"_id":"5946d0014f1c1b58458b46c7","slug":"kiren-rijiju-reaches-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के हालात से निपटने में सक्षम है सरकार: किरन रिजिजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के हालात से निपटने में सक्षम है सरकार: किरन रिजिजू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि कश्मीर के हालात से निबटने में राज्य सरकार सक्षम है। केंद्र सरकार की ओर से जरूरी इनपुट साझा किए जाते हैं। साथ ही राज्य सरकार को इस मोर्चे पर पूरा समर्थन प्राप्त है। एसएसबी की ओर से आयोजित फुटबाल मैच के समापन समारोह में हिस्सा लेने आए रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आतंकियों की ओर से खुलेआम पुलिस को निशाना बनाए जाने के मामले में सरकार की रणनीति संबंधी सवाल पर कहा कि सभी रणनीति राज्य सरकार से सलाह मशविरा के बाद ही तय होते हैं। राज्य सरकार के इनपुट्स तथा रणनीति को प्राथमिकता दी जाती है। केंद्र कभी भी बयान देकर मामले में हस्तक्षेप नहीं करती है।
विज्ञापन
आतंकियों की ओर से दहशत पैदा किए जाने पर कहा कि उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर के लोग इसे हल्के में नहीं लेंगे और किसी भी कीमत पर इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देंगे। नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों पर हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति इसका स्वागत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन