फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kiren Rijiju inaugurates Khelo India Center of Excellence and Water Sports Academy

खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन, किरेन रिजिजू ने कही ये बात

Sat, 10 Apr 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 03:51 PM IST
सार

  • खेल चरित्र निर्माण में सहायक, इससे राष्ट्र निर्माण को मजबूती मिलती है- रिजिजू 
  • जम्मू-कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं- उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

विज्ञापन
Kiren Rijiju inaugurates Khelo India Center of Excellence and Water Sports Academy
केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को श्रीनगर में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच की बात कही। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। इस साल प्रदेश के युवक-युवतियों को ओलंपिक में होने वाले 53 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 लाख युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। फुटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल व हॉकी प्रीमियर लीग में साढ़े आठ हजार युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में मौजूद केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि डल झील में रोइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि यह नई सुविधा वाटर स्पोर्ट्स के पहले से मौजूद बुनियादी ढांचे में इजाफा करेगी। खेलो इंडिया का उद्देश्य खेल केंद्रों की बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक उपकरणों, शीर्ष श्रेणी के कोचों के साथ अत्याधुनिक ढांचे में शामिल करना है ताकि अगले 10 वर्षों में भारत ओलंपिक में शीर्ष रैंक पर पहुंच जाए। 
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कठुआ के रणजीत सागर बांध में दूसरा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित किया जा रहा है और उम्मीद है कि इसे भी खेलो इंडिया सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस के रूप में अपनाया जाएगा। आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स इक्वीपमेंट के मामले में जम्मू-कश्मीर देश में सर्वश्रेष्ठ है। यहां के खिलाड़ी भारत की बढ़ती ताकत, विकास और शांति के ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रिजिजू ने कहा कि प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि देश का नाम रोशन किया है। खेल चरित्र निर्माण में सहायक है जिससे राष्ट्र निर्माण को मजबूती मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर में और ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, ताकि युवाओं को और अधिक तराशा जा सके।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर आतंकियों ने लिया मस्जिद का सहारा, जानिए कब-कब धर्मस्थलों में घुसे दहशतगर्द    

यूनानी शोध संस्थान का किया दौरा

दो दिवसीय दौरे के तहत रिजिजू ने यूनानी मेडिसिन क्षेत्रीय शोध संस्थान केंद्र का दौरा कर संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। साथ ही टेस्टिंग लैब में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने बायोकेमेस्ट्री, रेडियोलॉजी, फोटोकेमेस्ट्री, हिस्टोलॉजी तथा अन्य लैब की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज की उपलब्ध सुविधाओं के बाबत बात की। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने संस्थान को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed