{"_id":"640cddb192c92931a60307b7","slug":"killer-caught-by-police-samba-news-c-10-1-65695-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आर्मी कैंप में सेना के जवान की हत्या के आरोप में सहकर्मी जवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आर्मी कैंप में सेना के जवान की हत्या के आरोप में सहकर्मी जवान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई एके 47 राइफल भी जब्त की, आरोपी से पूछताछ जारी
- बीते साल 20 मई को दिया था वारदात को अंजाम, स्विमिंग पूल में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने शनिवार को सेना के जवान की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सुलझाने का दावा किया है। जानकारी दी है कि हत्या के आरोपी को सांबा आर्मी कैंप से पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई एके 47 राइफल को जब्त कर लिया गया है।
एसएसपी बेनाम तोश ने बताया है कि 20 मई 2022 को महाराष्ट्र के 21 वर्षीय सेना के जवान पवार प्रथमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तब इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। इसके वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस थाना सांबा में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच शुरू की गई। बाद में सुबूतों के आधार पर इसे धारा 302 के तहत बदल दिया गया था। जवान का शव खून से सना हुआ एक स्विमिंग पूल में पाया गया था। बैरक के अंदर भी खून था। पूछताछ की कार्यवाही सभी पहलुओं और सुबूतों को ध्यान में रखते हुए की गई। और अंत में जवान की हत्या के आरोप में वैद्य खुशरंग पुत्र विकास ज्ञानीराम वैद्य निवासी महाराष्ट्र को पकड़ा गया।
बताया कि आरोपी भी सेना का जवान है, और पवार प्रथमेश के साथ सांबा आर्मी कैंप में ही तैनात था। जब से इस मामले की शुरूआत हुई, तब से आरोपी को सेना कहीं जाने नहीं दिया था। जब पुलिस ने उसके खिलाफ पूरे सुबूत जुटा लिए तो शनिवार को उसे सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है।