{"_id":"5e596d1b8ebc3ef3b76ca526","slug":"kidnap-jammu-city-news-jmu2049362122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े कारोबारी का अपहरण, फिरौती के पांच लाख लिए, चार घंटे में ही पांच गैंगस्टर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े कारोबारी का अपहरण, फिरौती के पांच लाख लिए, चार घंटे में ही पांच गैंगस्टर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के गंग्याल इलाके में दिन दहाड़े एक कारोबारी को उसकी ही कार में बंदी बनाकर फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है। मामला वीरवार दोपहर का है लेकिन शिकायत शुक्रवार को मिली जिसके चार घंटे बाद ही पुलिस ने पांच आरोपियाें को दबोच लिया। आरोपियों से पिस्टल, तेजधार हथियार और फिरौती का पैसा बरामद किया गया है। गैंगस्टर गिरोह के सदस्य बताए जा रहे आरोपियाें के नामों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। मामले में जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मुट्ठी के रहने वाले मूला राम वीरवार अपने दोस्त के साथ वरना कार में बिश्नाह से कुंजवानी की तरफ आ रहे थे। गंग्याल के सयोड़ा के पास पहुंचने पर उनकी कार के सामने एक क्रेटा कार आकर रुकी और इसमें से निकले दो-तीन लोग वरना कार में सवार हो गए। इन लोगों ने पिस्टल, तेजधार हथियार बाहर निकाले और कार चालक से पूछा कि तुम्हारा नाम अखिल है। इस पर चालक ने कहा कि उसका नाम अखिल नहीं, बल्कि मूला है, लेकिन वह लोग नहीं माने। उसका आई कार्ड चेक किया तो पता चला कि वह सच बोल रहा है। इसके बाद आरोपियों ने मूला से कहा कि वह उन्हें पांच लाख रुपये दे, वरना उसे गोली मार देंगे। मूला ने अपने चाचा को फोन किया। उसका चाचा तीन लाख रुपये कैश लेकर सतवारी इलाके में पहुंचा। यहां यह पैसे आरोपियों के दो अन्य साथियों ने लिए। इसके बाद आरोपी मूला को लेकर मीरां साहिब क्षेत्र में ले गए। उसे कहा कि दो लाख और का बंदोबस्त करे। मूला ने अपने घर से दो लाख रुपये और मंगवाए। इसके बाद आरोपी कार से उतर फरार हो गए। मूला जब अपने घर पहुंचा तो उसके चाचा ने पूछा कि पैसों की क्या आवश्यकता पड़ गई थी। इस पर मूला ने कहा कि उसका दोस्त घायल हो गया था। उसके लिए जरूरत थी। परिवार के लोगों को यह बात हजम नहीं हुई और दबाव बनाकर पूछा तो मूला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग गंग्याल पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चार घंटो के भीतर ही पांच गैंगस्टरों को पकड़ा। जिनके पास से पैसे, हथियार और पिस्टल बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।