फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kid died in ambulance

दर्दनाकः जाम में फंसकर एंबुलेंस में ही दम तोड़ गया मासूम

Mon, 20 Oct 2014 12:59 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
kid died in ambulance

रामसू कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर से जिला अस्पताल रेफर किए गए तीन माह के बच्चे ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। बीमार बच्चा हाईवे पर सोलह घंटे जाम में फंसा रहा। इस दौरान उसकी हालत खराब होती गई और जिला अस्पताल पहुंचते ही एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रामसू के बटरो इलाके के जीवन सिंह ने शनिवार की दोपहर एक बजे अपने तीन माह के बच्चे को कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया था। यहां डाक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डाक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे को ले जाने के लिए जिला अस्पताल की एंबुलेंस मुहैया कराई गई। दोपहर तीन बजे एंबुलेंस जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई। यहां से जिला अस्पताल सिर्फ 22 किलोमीटर है। सीएचसी रामसू से निकलने के बाद बंठियाल में हाईवे पर भारी जाम था। इससे एंबुलेंस यहां फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसू से किया गया था जिला अस्पताल रेफर

kid died in ambulance

यहां वह चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिगडोल, मारोह सहित कई इलाकों में भी जाम मिला। यहां भी उन्हें कई घंटे फंसे रहना पड़ा। इस दौरान बच्चे की हालात बेहद नाजुक होती गई।

जाम से जूझने के बाद रविवार सुबह साढ़े दस बजे वह जिला अस्पताल रामबन पहुंचे। एंबुलेंस के यहां पहुंचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने यातायात पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए।

जाम को खुलवाने में पुलिस ने खास दिलचस्पी नहीं ली। इसके कारण उन्हें जाम में फंसना पड़ा और बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed