फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KIC Won women Category, Khalsa Hockey Club winner in Mens

Jammu News: केआईसी ने महिला वर्ग और खालसा हॉकी क्लब ने पुरुष वर्ग में जीता खिताब

विज्ञापन
KIC Won women Category, Khalsa Hockey Club winner in Mens
(फोटो) -माय यूथ-माय प्राइड के तहत आयोजित जिला जम्मू हॉकी लीग का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला जम्मू हॉकी लीग में खालसा हॉकी क्लब ने पुरुष वर्ग और खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) जम्मू ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में खालसा हॉकी क्लब ने जहां जीएनएन हॉकी क्लब को 3-0 से हराकर ट्राफी जीती, वहीं महिला वर्ग में केआईसी जम्मू ने सहारा वॉरियर्स को 6-0 से पराजित कर खिताब जीता।
केके हक्कू स्टेडियम में शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा माय यूथ, माय प्राइड के तहत किया गया था। महिला वर्ग के फाइनल में केआईसी जम्मू और सहारा वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने थीं। पूरे मैच में केआईसी ने अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के चौथे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को केआईसी की काजल ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अंजू ने सातवें मिनट में दूसरा गोल किया। केआईसी के लिए अंजू ने सर्वाधिक तीन गोल किए, जबकि काजल, सुनेखा और अंजलि ने एक-एक गोल किए। इस तरह केआईसी ने यह मुकाबला 6-0 से एकतरफा अपने नाम किया। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में खालसा हॉकी क्लब ने जीएनएन हॉकी क्लब को 3-0 से हराया और ट्राफी जीती। खालसा हॉकी क्लब के लिए सिकंदर पाल सिंह, गगनदीप सिंह और सतवीर सिंह ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर सिंह, खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा, केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता, परेड ग्राउंड के प्रबंधक सतपाल सिंह, हॉकी कोच जगजीत सिंह, दलविंदर सिंह, अंजलि ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed