{"_id":"64de8cd8bdf36a05e509b2b6","slug":"khel-village-all-weather-swimming-pool-jammu-news-c-10-jam1008-183131-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेल गांव में 33 करोड़ से बनेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, तैयार होंगे तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेल गांव में 33 करोड़ से बनेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, तैयार होंगे तैराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खेल गांव नगरोटा में 33 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑल वेदर स्विमिंग पूल बनेगा, जिसमें भविष्य के तैराक तैयार होंगे। यह प्रदेश का पहला स्विमिंग पूल होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी भी कर सकेगा। इसमें दर्शक दीर्घा, शौचालय, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और पानी को ठंडा व गर्म करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगेंगे।
नगरोटा में 170 कनाल में खेल गांव तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत इस स्विमिंग पूल का निर्माण युवा सेवाएं एवं खेल विभाग करेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। वर्तमान में जम्मू संभाग में एक भी स्विमिंग पूल नहीं है। एमए स्टेडियम में स्पोर्ट्स काउंसिल ऑल वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण करवा रही है। खेल गांव नगरोटा में स्विमिंग पूल बनने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलगी। वर्तमान में स्विमिंग पूल नहीं होने से जम्मू-कश्मीर में पांच साल से स्विमिंग से जुड़ी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं ठप पड़ी हैं।
खेल गांव में ये भी सुविधाएं
खेल गांव में शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, खो-खो, बॉक्सिंग, कुश्ती स्केटिंग और जूडो खेल की सुविधा है।