फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   khalsa Club Beat the Bandurakh Hockey Club

Jammu News: रोमांचक मुकाबले में खालसा क्लब ने बंदुरख हॉकी क्लब को 3-2 से हराया

विज्ञापन
khalsa Club Beat the Bandurakh Hockey Club
(फोटो)
विज्ञापन

- पहले मुकाबले में बंदुरख हॉकी क्लब बी ने गवर्नमेंट हाई स्कूल चक्क रकलवान को 5-0 से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केके हक्कू स्टेडियम में चल रही जम्मू हॉकी लीग के सातवें दिन रविवार को खालसा क्लब और बंदुरख हॉकी क्लब ए के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें खालसा क्लब ने 3-2 जीत हासिल की।
खालसा क्लब के करणदीप सिंह ने मैच के चौथे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जगजीत सिंह ने 34वें मिनट में दूसरा गोल दागा। खालसा क्लब के लिए तीसरा गोल गगनदीप सिंह ने किया। मैच के चौथे क्वार्टर में बंदुरख हॉकी क्लब ए ने वापसी करने की कोशिश की। अगमदीप सिंह और किरणदीप सिंह ने एक-एक गोल किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। वहीं, बंदुरख हॉकी क्लब बी और गवर्नमेंट हाई स्कूल चक्क रकलवान के बीच पहला मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें बंदुरख हॉकी क्लब बी ने 5-0 से जीत दर्ज की। अभिषेक कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें हॉकी स्टिक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैचों की अंपायरिंग दलविंदर सिंह, सक्षम शर्मा और साहिल कुमार ने की। इस दौरान केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता, खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा, दलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, बलजीत कौर, अंजू कुमारी, सोनिया, सरबजीत कौर, गार्गी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed