{"_id":"60a7eed08ebc3e7b265bfbc7","slug":"khalik-bhat-president-of-shiv-sena-kashmir-unit-dies-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: शिवसेना की कश्मीर इकाई के अध्यक्ष खालिक भट की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: शिवसेना की कश्मीर इकाई के अध्यक्ष खालिक भट की कोरोना से मौत
Fri, 21 May 2021 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 11:03 PM IST
सार
खालिक भट बडगाम जिले के चाडूरा के दोयान गांव के रहने वाले थे। जहां से वह वार्ड नंबर छह से पार्षद भी थे। सुरक्षा कारणों के चलते वह पिछले सात वर्षों से श्रीनगर के डॉलफिन होटल में रह रहे थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना की कश्मीर इकाई के अध्यक्ष और बडगाम जिले के म्युनिसिपल के पार्षद अब्दुल खालिक भट की शुक्रवार को मौत हो गई। उनका उपचार श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार भट को एक सप्ताह पहले कोविड पॉजिटिव होने के बाद एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3848 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2406 मरीज कश्मीर संभाग और शेष मरीज जम्मू संभाग में पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के चलते 43 लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में 27 मरीज जम्मू संभाग के हैं।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में शुक्रवार को 40 वर्षीय मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। प्रदेश में हुई पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू, डॉ शशि सूदन ने बताया कि मरीज पिछले दो दिनों से निगरानी में था। आज दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मरीज हाल ही में कोविड-19 को मात देकर ठीक हुआ था। इसके बाद वह अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था। इस बीच पता चला है कि मृतक पुंछ जिले का रहने वाला था। जिसे 19 मई को भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर की सलाह: कोरोना से जंग में टीकाकरण ही कारगर हथियार, कोई शंका हो तो इन नंबर पर करें संपर्क
यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है