फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khaki Association honored the supreme sacrifice of brave women

Jammu News: खाकी एसोसिएशन ने वीर नारियों के सर्वोच्च बलिदान का किया सम्मान

विज्ञापन
Khaki Association honored the supreme sacrifice of brave women
खाकी एसोसिएशन ने भारतीय सेना के सहयोग से बारामूला में रविवार को वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कश्मीर की वीर नारियों, भारतीय सैनिकों की साहसी विधवाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
विज्ञापन

भारत की झेलम, झेलम का भारत की भावनात्मक थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन वीर नारियों की शक्ति, दृढ़ता और अटूट देशभक्ति का जश्न मनाया गया, जिनके पतियों ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, खाकी एसोसिएशन की अध्यक्ष अन्नू पसरीचा और उनकी टीम, स्थानीय नागरिक समाज के सदस्यों और शहीदों के परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रत्येक वीर नारी को कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीकात्मक स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed