फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   keran sector encounter- carelessness in killing third terrorist, gathering media and common people

जम्मू-कश्मीर: तीसरे आतंकी को मारने में बरती लापरवाही, मुठभेड़ स्थल पर मीडिया और आम लोगों का जमावड़ा

Fri, 14 Sep 2018 06:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Sep 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
keran sector encounter- carelessness in killing third terrorist, gathering media and common people
केरन सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान मीडियाकर्मी और स्थानीय नागरिक - फोटो : अमर उजाला

दो आतंकियों को मार गिराने के बाद तीसरे आतंकी को मार गिराने में आपरेशन को बहुत ही लापरवाह ढंग से चलाया गया। आपरेशन खत्म करने से पहले ही मीडियाकर्मी और स्थानीय लोगों का मुठभेड़ स्थल पर जमावड़ा लग गया। पुलिस के आला अधिकारी बहुत की रिलैक्स मूड में आ गए। 

विज्ञापन


एसएसपी रियासी नीशा नथ्याल घटनास्थल के पास एक घर में बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थीं। उनके साथ दो अन्य अफसर भी थे। मुठभेड़ स्थल पर मीडिया का जमावड़ा था। तभी बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुंचा। सभी मीडिया कर्मियों और स्थानीय लोगों को जाने के लिए कहा गया। सभी बाहर आकर 100 मीटर की दूरी पर खड़े हो गए। मीडियाकर्मी कवरेज कर रहे थे। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान इलाके में मौजूद थे और सर्च कर रहे थे।
विज्ञापन


सब लोग रिलैक्स मूड में काम कर रहे थे। तभी शाम करीब 4 बजे छिपे आतंकियों ने सेना के पैरा कमांडो पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही अफरा-तफरा मच गई। मीडिया कर्मियों को सेना ने रास्ते पर ही लेट जाने को कहा। घर के आंगन में खड़ी एसएसपी और अन्य पुलिस अफसर भी खड़े हो गए। घर में मौजूद लोगों के चेहरों पर डर साफ दिखाई देने लगा। हर कोई छिपने की कोशिश करने लगा। करीब आधे घंटे के बाद तीसरे आतंकी को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब देख रहा था तीसरा आतंकी
आईजी एसडी सिंह जमवाल ने बयान दिया कि दो आतंकी मार गिराए गए हैं। तीसरे की टांग पर गोली लगी है और वह जंगल में छिप गया है, लेकिन तीसरा आतंकी उसी घर के पास छिपा था, जिस घर में पहले आतंकी को मार गिराया गया था। तीसरा आतंकी पास में ही छुपकर सबको देख रहा था। वह मक्की के खेत में छिपा था। वह चाहता तो कई की जान ले सकता था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि किसी को क्षति नहीं पहुंची। आतंकी फायरिंग होने के बाद मीडिया कर्मियों की तरफ बढ़ा, लेकिन आगे सेना के जवानों को देखकर वापस मुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed