कैटरीना कैफ के बालों पर दिखेगा चिनार का रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म फितूर में कश्मीर के पशमीना पर फिल्माया गया गाना लोकप्रिय हो चुका है। अब कश्मीर के ही चिनार का रंग भी फितूर में सिर चढ़कर बोलेगा।
फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बालों का रंग चिनार के पत्तों की तरह किया गया है। तब्बू और कैटरीना के बालों का रंग चिनार के पत्तों की रह होगा।
इसका खुलासा फिल्म के निर्देश अभिषेक कपूर ने शुक्रवार को फिल्म के गाने पशमीना को रिलीज करते हुए किया।
'जो खुशबू कश्मीर में है, वो धरती पर कहीं नहीं है'
अभिषेक कपूर ने कहा कि नवंबर के महीने में चिनार की खूबसूरती चरम पर होती है। वह चाहते थे कि यह खूबसूरती फिल्म में दिखे। उनको चिनार का रंग बहुत पसंद है, इसलिए अभिनेत्रियों के बालों का रंग चिनार की तरह किया गया।
बहुत से लोगों ने कहा था कि वर्ष 2014 में कश्मीर में आई बाढृ के बाद इसकी शूटिंग हिमाचल में करें। लेकिन जो खुशबु कश्मीर में है, वो धरती पर कहीं नहीं है।
इसलिए बाढ़ के बावजूद उन्होंने फिल्म को कश्मीर में शूट किया। कहा कि दोनों अभिनेत्रियों के बालों का रंग चिनार को ट्रिब्यूट है।