फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra to Ayodhya Train: Devotees left from Katra for Ayodhya to worship Ramlala

Katra to Ayodhya Train: रामलला के दर्शन के लिए कटड़ा से अयोध्या के लिए रवाना हुए भक्त, गूंजे श्रीराम के जयघोष

Tue, 13 Feb 2024 06:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 06:00 PM IST
सार

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से मंगलवार को विशेष आस्था ट्रेन आयोध्या के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ अयोध्या पहुंचेगी।

विज्ञापन
Katra to Ayodhya Train: Devotees left from Katra for Ayodhya to worship Ramlala
अयोध्या के लिए रवाना हुए राम भक्त - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से मंगलवार को विशेष आस्था ट्रेन आयोध्या के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ अयोध्या पहुंचेगी। मंगलवार को श्रीराम के जयघोष के साथ कटड़ा, उधमपुर, जम्मू से रामलला के दर्शन के भक्त रवाना हुए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उधमपुर से 16, जम्मू से 22 और कटड़ा से अयोध्या के लिए ट्रेन 27 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर 04680 उधमपुर-अयोध्या-उधमपुर ट्रेन 16 फरवरी को उधमपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। रास्ते में ट्रेन जम्मू, कठुआ, पठानकोट, जलंधर कैंट, लुधियाना कैंट से होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह 22 कोच वाली ट्रेन होगी। वापसी में ट्रेन 18 फरवरी को उधमपुर के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन


ट्रेन 04610 जम्मू-अयोध्या-जम्मू आस्था स्पेशल 20 जनवरी को जम्मू से सुबह 11:55 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में 22 फरवरी को अयोध्या से जम्मू के लिए रवाना होगी। 22 कोच वाली ट्रेन कठुआ, पठानकोट, जलंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन से होते हुए अयोध्या कैंट रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 04606 ट्रेन कटड़ा-अयोध्या-कटड़ा 27 फरवरी को कटड़ा से सुबह 10:25 बजे चलेगी, जबकि वापसी में अयोध्या से 29 फरवरी को रवाना होगी। 22 कोच वाली ट्रेन उधमपुर, जम्मू, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना कैंट से होते हुए अयोध्या कैंट पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed