फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra-Srinagar Vande Bharat Kashmir's first Vande Bharat train started for common people

Katra-Srinagar Vande Bharat: आम लोगों के लिए शुरू हुई कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों के खिले चेहरे

Sat, 07 Jun 2025 10:42 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jun 2025 10:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब दरिया पर बने रेलवे के चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना किया। जिसके बाद आज वंदे भारत ट्रेन में आम लोगों ने सफर किया।

विज्ञापन
Katra-Srinagar Vande Bharat Kashmir's first Vande Bharat train started for common people
Katra-Srinagar Vande Bharat - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल कटरा-श्रीनगर मार्ग के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्रीनगर से कटरा के लिए रवाना हुई। आज आम लोगों ने इस ट्रेन में सफर किया। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि ये एक बढ़िया सुविधा है। लोग इस ट्रेन सेवा के शुरू होने पर खुशी जता रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पर्यटन में काफी इजाफा होगा: यात्री
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटरा से श्रीनगर आने वाले यात्री महेश कुमार ने कहा, "यह सभी यात्रियों, पर्यटकों, यहां तक कि काम के लिए आने वाले लोगों के लिए एक बढ़िया सुविधा है। यह हवाई जहाज का एक अच्छा विकल्प है क्योंकि हवाई जहाज से भी उतना ही समय लगता है। यह श्रीनगर और कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने की एक बेहतरीन पहल है। सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है। इससे पर्यटन में काफी इजाफा होगा। इससे बच्चों और महिलाओं के लिए यात्रा करना और भी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।"

पीएम मोदी ने हमारा कई वर्षों का सपना पूरा किया: यात्री
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटरा जा रही यात्री नीतू कपूर ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि एक दिन कश्मीर में भी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह हमारा कई वर्षों का सपना था और पीएम मोदी ने आखिरकार इसे पूरा कर दिया है। वंदे भारत से कश्मीर में बहुत लाभ होगा। पहले हमें कटरा जाने में छह घंटे लगते थे। अब केवल तीन घंटे लगेंगे।"

यह होगा वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
  • पहली ट्रेन (26041) श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और 10 बजे बनिहाल पहुंचेगी। इसके बाद 11 बजकर 10 मिनट पर यह ट्रेन श्रीनगर पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन (26403) श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी। यह बनिहाल होते हुए शाम को 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन नंबर 26402, जो वंदे भारत जम्मू तवी एक्सप्रेस है, दोपहर 2 बजे श्रीनगर स्टेशन से रवाना होगी। यह 3 बजकर 10 मिनट पर बनिहाल स्टेशन और शाम 5 बजकर 5 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी तरह ट्रेन नंबर 26404, श्रीनगर जम्मू तवी वंदे भारत एक्सप्रेस, सुबह 8 बजे श्रीनगर स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन 9 बजकर 2 मिनट पर बनिहाल स्टेशन और 11 बजकर 5 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

कितना होगा किराया?
सभी शुल्कों सहित श्रीनगर से कटड़ा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल चार वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: पानी के लिए तरसा पाकिस्तान: भारत के सामने गिड़गिड़ाया, चार बार पत्र लिखकर की सिंधु जल संधि बहाल करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed