Katra Protest: कटड़ा में रोपवे परियोजना को लेकर उबाल, श्राइन बोर्ड के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
कटड़ा में वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और परियोजना को रद्द करने की मांग की।
विस्तार
माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति, जो दुकानदारों, घोड़ा चालकों और पालकी वालों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है। उन्होंने इस परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि इसे रद्द किया जाए। समिति का आरोप है कि यह रोपवे परियोजना स्थानीय व्यापारियों की आजीविका को नष्ट कर देगा।
पिछले महीने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अन्य लोगों के लिए जो 13 किलोमीटर लंबी यात्रा में कठिनाई महसूस करते हैं, उन्हे मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत देने के उद्देश्य से यह रोपवे स्थापित करने का निर्णय लिया था। बुधवार को हुए बंद के कारण कटड़ा में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ, सड़क पर वाहन कम चल रहे थे। संघर्ष समिति ने शालीमार पार्क से एक बड़ा रैली निकाली और विरोध स्वरूप काले आर्मबैंड पहनकर तथा प्लेकार्ड लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्राइन बोर्ड और परियोजना के खिलाफ नारे लगाए।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जमवाल ने पत्रकारों से कहा हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि बोर्ड 60,000 से अधिक परिवारों की रोटी-रोजी को छीनने पर तुला है। होटल मालिकों, दुकानदारों, घोड़ा चालकों, मजदूरों और परिवहनकर्ताओं ने इस परियोजना के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध जताया है। हम चाहते हैं कि यह परियोजना रद्द की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस विरोध में समर्थन दिया है। जमवाल ने स्पष्ट किया हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे, और हम इसे सहन नहीं करेंगे। समिति के नेताओं ने यह घोषणा की कि उनके पांच सदस्य इस मुद्दे पर लिखित आश्वासन प्राप्त करने के लिए भूख हड़ताल करेंगे, जिसमें उपराज्यपाल या गृह मंत्री से यह वादा होगा कि रोपवे परियोजना को रद्द कर दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, जो इस रैली में शामिल हुए उन्होंने ने भी कहा कि सरकार ने 15 दिसंबर तक इस मुद्दे को हल करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम श्राइन बोर्ड के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इसके गलत विचारित परियोजना के खिलाफ हैं, जो हमारी आजीविका और धार्मिक भावनाओं दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।
#WATCH | Reasi, J&K |The police conduct a flag march as the locals and various organisations organised a 'bandh' in Katra over the ropeway project. pic.twitter.com/DDAYe8Gy3a
— ANI (@ANI) December 18, 2024