फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra : PM Modi will soon do Bhoomi Pujan of Intermodal station in Katra

Katra: कटड़ा में PM मोदी जल्द करेंगे इंटरमॉडल स्टेशन का भूमि पूजन, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Wed, 12 Apr 2023 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 06:15 AM IST
सार

जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के लिए आएंगे। यह जानकारी केंद्रीय राजमार्ग, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कटड़ा में प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन
Katra : PM Modi will soon do Bhoomi Pujan of Intermodal station in Katra
Nitin Gadkari - फोटो : Twitter/@Nitin_Gadkari

विस्तार

धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनने वाले विश्व स्तरीय इंटरमॉडल स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के लिए आएंगे। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले तैयार हो जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय राजमार्ग, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कटड़ा में प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


परियोजनाओं का जायजा लेने जम्मू-कश्मीर के दौरे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को बताया कि कटड़ा में बनने जा रहा इंटरमॉडल स्टेशन विश्व स्तरीय होगा। मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसमें अत्याधुनिक बस स्टैंड के साथ ही हेलिपैड, मॉल, यात्रा पंजीकरण केंद्र, सूचना केंद्र और विश्राम घर आदि स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


लिहाजा इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के लिए आधार शिविर कटड़ा आएंगे। इस मौके पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय उड्डयन, राजमार्ग परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह, पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन संतोष यादव, श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, डीसी रियासी बबीला रकवाल, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे, पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में चलेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें, किराया सामान्य बस से भी कम
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आने वाले पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस का किराया सामान्य बसों से कम होगा। साथ ही इस लग्जरी बस में पर्यटकों के लिए खाने-पीने की भी सुविधा होगी।

श्रद्धालुओं के लिए 18 रोपवे व केबल परियोजनाएं
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए करीब 18 रोपवे व केबल परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। 3000 करोड़ रुपए की लागत से जम्मू में रिंग रोड परियोजना जारी है। इसमें 8 बड़े और 22 छोटे पुल होंगे। इससे जम्मू शहर में भीड़भाड़ कम होगी और लोगो को सुविधाएं मिलेंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को कटड़ा-अमृतसर-दिल्ली कॉरिडोर का कार्य वर्ष 2024 के मई माह से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी वर्ष के मई माह में लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू होने से पहले इस महत्वपूर्ण ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकें।

नितिन गडकरी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ दोपहर के समय मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही देश में सुख शांति की कामना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार बाद दोपहर करीब दो बजे विशेष हेलिकॉप्टर से पंछी हेलिपैड पर पहुंचे।


मां वैष्णो देवी भवन पर उप राज्यपाल, श्राइन बोर्ड के सीईओ ने केंद्रीय मंत्री को मां वैष्णो देवी का पवित्र चोला (पवित्र वस्त्र) भेंट किया। साथ ही सीईओ और पुजारी लोकेश पुजारी आदि ने प्रसाद भेंट किया। केंद्रीय मंत्री समय में कमी के कारण भैरो घाटी नहीं जा सके। उन्होंने दर्शन के बाद श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed