फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra Knight Rider, Royals Cricket Club in next round

कटड़ा नाइट राइडर, रायल्स क्रिकेट क्लब अगले दौर में

विज्ञापन
Katra Knight Rider, Royals Cricket Club in next round
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिके प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें कटड़ा नाइट राइडर और रायल्स क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला केकेआर और चिनाब सुपर किंग्स के बीच हुआ। केकेआर की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए और 170 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज अंशुमन ने सर्वाधिक 43 और शिवम गुप्ता ने 39 रन का योगदान दिया। चिनाब सुपर किंग्स के गेंदबाज अनिल ने सर्वाधिक तीन और एजाज वानी ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 141 पर ढेर हो गई। बल्लेबाज कौशल ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। बल्लेबाज एजाज वानी ने 27 रन का योगदान दिया। केकेआर के गेंदबाज शिवम ने बल्लेबाजी के बाद बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार और शुभम ने तीन विकेट हासिल किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एक्सट्रीम ब्लास्टर्स और रायल्स क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। एक्सट्रीम ब्लास्टर्स की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 100 रन बनाए और जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज विनायक ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया। रायल्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज दर्शन ने सोलह रन देते हुए चार और अनिल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीसी ने बल्लेबाज शिवा के 34, अनिल के 33 और सचिन के 23 रन की बदौलत मैच 10वें ओवर में आठ विकेट से जीत लिया। गेंदबाज अरुण ने एक विकेट प्राप्त किया। दर्शन को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed